फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्लूए फेडरेशन का होगा पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्लूए फेडरेशन का होगा पुनर्गठन - जून में समाप्त हो रहा है फेडरेशन का कार्यकाल गाजियाबाद। आरडब्लूए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को वेबिनार कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। फेडरेशन के मुख्य संयोजक मुकेश मनोहर अग्रवाल ने बताया कि आरडब्लूए फेडरेशन गाजियाबाद का कार्यकाल 16 जून 2021 को समाप्त हो रहा है, इसलिए नए चुनाव करने के लिए जून माह में आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोशिश रहेगी कि आपसी सामंजस्य से बिना चुनाव के नई कार्यकारिणी समिति का गठन हो जाए। इसके लिए एक चुनाव समिति गठित की जाएगी। पिछले पांच वर्षों से सदस्यों ने वार्षिक अनुदान नहीं दिया है और डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने मतदाता सूची बनाने का अधिकार हमारी 2016 तक कार्य करने वाली फेडरेशन को ही दिया है, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि जून में उन्ही सदस्यों को मतदाता सूची में रखा जाएगा, जो 2016 में फेडरेशन के सदस्य रहे हों। फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने नगर निगम से आह्वान किया कि स्मार्ट सिटी के लिए होने वाली केंद्रीय प्रतियोगिता के लिए आवदेन करे। फेडरेशन इस मुहिम में सहयोग करेगा। वेबिनार में मेजर जनरल जैनी, सुनीता नागपाल, संध्या त्यागी, राजरानी शर्मा, अधिवक्ता अंशु त्यागी, चेतना सैनी, राजीव अग्रवाल, गोपाल माहेश्वरी, भगवत गुप्ता, अधिवक्ता सुदीप साहू, चौधरी नेम पाल  सिंह, केएल मल्होत्रा, कैलाश चंद्र शर्मा, राजकुमार, राज कुमार आर्य, मुकेश मनोहर अग्रवाल, आरडी गोयल ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें