फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट लादते समय गिरी भट्ठे की दीवार, बाल श्रमिक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते सचिन के परिजन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में सोमवार दोपहर ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 14 वर्षीय बाल श्रमिक सचिन की मौत हो गई। जबकि, एक किशोर और दो अन्य श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र सूरज (22), सिकंदर पुत्र बबलू (16), आकाश पुत्र सूरज (20) और सचिन पुत्र मदन (14) मिर्जापुर स्थित लोधी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सोमवार दोपहर को ट्रॉली में ईंट भरते समय भट्ठे की दीवार (जिसे प्लेट भी बोलते है) अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में बाल श्रमिक समेत चारों श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। मौक़े पर मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाल ज़िला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाल श्रमिक सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अन्य श्रमिकों का उपचार चल रहा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया की मृतक के शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें