- कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुई घटना से मची अफरातफरी
- हलवाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते महेंद्र एन्क्लेव निवासी हलवाई गौतम पर खौलता तेल डालने और पलटा मारकर सिर फोडऩे का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे और घायल हुए हलवाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के वक्त वह एक शादी समारोह का खाना बना रहा था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।............
महेन्द्रा एंक्लेव निवासी गौतम पेशे से हलवाई है। उसका कहना है कि गत 9 दिसम्बर को वह शास्त्री नगर में एक लडक़ी की शादी का खाना बना रहे थे। इसी दौरान जय भगवान का लडक़ा अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और वह रंजिशन गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। हमलावरों ने उनके ऊपर कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल डाल दिया और पलटा मारकर सिर फ ोड़ दिया। घटना में गौतम गंभीर रूप से झुलस गए और लहूलुहान हो गए। गौतम का शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी फरार हो गए। गौतम का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भागे हैं। घायल गौतम को लोगों द्वारा पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि गौतम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जय भगवान के लडक़े और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।