जीवन के हर पहलू में स्थिरता आवश्यक : माता सुदीक्षा
गाजियाबाद। वार्षिक निरंकारी संत समागम के समापन दिवस पर माता सुदीक्षा ने प्रवचनों में मानवता पर प्रेरित विचार व्यक्त किए। माता सुदीक्षा ने कहा कि जीवन के हर पहलू में स्थिरता की आवश्यकता है। परमात्मा स्थिर, शाश्वत एवं एक रस है। जब हम अपना मन इसके साथ जोड़ देते हैं, तो मन में भी ठहराव आ जाता है। जिससे हमारी विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है और जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना हम उचित तरीके से कर पाते हैं। संत निरंकारी मंडल शाखा गाजियाबाद के मीडिया सहायक सुखजिंदर संधू ने बताया कि समागम में जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
----