सबहेडः सीसीएसयू स्नातक परास्नातक में चार बार बढ़ा चुका है ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि
- विद्यार्थियों के पास सत्र 2020-21 में दाखिला लेने का है अंतिम अवसर
- महानगर के राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेज में 95 फीसदी सीटें भरी, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 50 फ़ीसदी सीटें हैं खाली
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में 41 स्नातक कोर्स के साथ परास्नातक कोर्सेज में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पर बुधवार को ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में दाखिले की दोड़़ में शामिल रहने के लिए यूजी-पीजी के साथ एलएलबी में ऑनलाइन पंजीकरण कराने का नौ दिसंबर को आखिरी मौका है। विश्वविद्यालय की ओर से अब तक चार बार रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई जा चुकी है।
ऐसे में अब विश्वविद्यालय की ओर से फिर अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए विद्यार्थी बीए, बीकॉम, बीएससी के साथ बीबीए, बीसीए सहित अन्य कोर्सेज में दाखिला लेने को पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर यूजी कोर्सेज में करीब दो लाख सीटें हैं, लेकिन अब तक कुल 100457 प्रवेश हुए हैं। महानगर के प्रमुख राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेज को छोड़कर बाकी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 50 फ़ीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। बड़ी संख्या में खाली सीटों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने चौथी बार ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोला। पंजीकरण की तिथि बढ़ने के चलते अब मेरिट लिस्ट अगले सप्ताह जारी होगी।
-------------