सांसद की पत्नी ने बच्चों के लिए वितरित किये कंबल
गाजियाबाद। सांसद व सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह की पत्नी भारती सिंह और पुत्री मृणालिनी सिंह ने सोमवार को जरूरतमंद शिशुओं को निशुल्क सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। सांसद के परिवार के द्वारा हर साल यह कार्य किया जाता है। जनपद में राजकीय स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा बच्चों की देखरेख की जाती है। जिसमें मुख्य तौर से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह शास्त्रीनगर, रामराज सेवा संस्थान साहिबाबाद गाज़ियाबाद, उदय खुला बाल गृह न्यू गांधी नगर, ग्रेस केयर मूवमेंट बालिका गृह वसुंधरा, उड्डयन केयर होम बालिका सूर्यनगर, लाल बहादुर शास्त्री सुरदर्शनम बाल आश्रम गृह गोविंदपुरम, घरौंदा बाल गृह (शिशु) गोविंदपुरम संस्थाएं कार्यरत हैं। सभी समाजसेवी संस्थाएं बच्चों के लिए सहयोग करती हैं।