यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक को गिनाईं समस्याएं
- लोहा विक्रेता मंडल के प्रतिनिधि ने की मुलाकात
गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह से मिलकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। लोहा व्यापारियों को प्राधिकरण से आने वाली संबंधित कई समस्याओं को उनके समक्ष रख गया।
अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि लोहा मंडी क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या, टूटी सड़कों की समस्या, सीवर, प्रकाश व्यवस्था लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि काफी सारे व्यापारियों को बैंक से लोन लेने के लिए, जिसमें औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अनुमति चाहिए काफी असुविधा और देरी होती है। विकास के कार्यों के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह ने बताया कि नगर निगम के माध्यम से सारी व्यवस्था कराई जाती हैं। नगर निगम ने सभी कार्यों को कराये जाने का आश्वासन दिया है। व्यापार चलाने के लिए सीसी लिमिट या बैंक लोन से संबंधित आवश्यक अनुमति के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने मदद करने का आश्वासन दिया।