फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा की तस्करी कर रहा लुटेरा साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
गांजा तस्करी में गिरफ्तार निसार और उसका साथी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित.......... - चेकिंग के दौरान कविनगर पुलिस को मिली कामयाबी, 5 किलो गांजा व असलहा बरामद - लूट के मामले में दिल्ली से सजायाफ्ता अभियुक्त है एक गिरफ्तार आरोपी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक लुटेरे निसार निवासी दिल्ली को साथी अमित निवासी बादलपुर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 किलो गांजा, बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया लुटेरा निसार दिल्ली से सजायाफ्ता अभियुक्त है।............... एसएचओ कविनगर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने एबीसी स्कीम के तहत चेकिंग के दौरान लालकुआं क्षेत्र से बाइक सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों की पहचान करावल नगर दिल्ली निवासी निसार और बादलपुर गौतमबुद्धनगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि निसार शातिर लुटेरा है। उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं। डकैती में शामिल बदमाश का साथी है निसार........... निसार चिरंजीव विहार में भोपाल शर्मा के घर डाका डालने वाले आरोपी आफताब का साथी है। लूट के मामले में उसे दिल्ली कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है। हाईकोर्ट में अपील के चलते वह जमानत पर छूटा हुआ है। पुलिस की मानें तो निसार अपने साथी के साथ गांजा तस्करी का धंधा कर रहा था। दोनों आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर गाजियाबाद में तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें