फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से गायब हो गई यातना पीड़ित महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- कविनगर की गौर होम्स सोसायटी में परिजनों द्वारा यातना देने का सामने आया था मामला - एनजीओ की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराई थी महिला, रात 2 बजे एकाएक हो गई लापता माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर की गौर होम्स सोसायटी में परिजनों द्वारा यातना पीड़ित महिला शुक्रवार देर रात को जिला अस्पताल से लापता हो गई। एक नई राह पगडंडियों नाम की एनजीओ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू पांडेय ने पुलिस की मदद से महिला को घर से निकलवाकर शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह जिला अस्पताल से फोन जाने पर शालू पांडेय को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के मुताबिक महिला शुक्रवार रात करीब दो बजे अकेले ही बाहर निकली थी।................ बता दें कि तीन दिन पहले एनजीओ संचालिका शालू पांडेय ने गौर होम्स सोसायटी के फ्लैट में 45 वर्षीय महिला को परिजनों द्वारा यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने परिजनों से बात की तो महिला के कन्नौज में रहने वाले ससुर ने आकर समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को ससुर ने गाजियाबाद पहुंचकर पुलिस के आगे स्पष्टीकरण दिया और महिला को तनावग्रस्त बताते हुए उपचार कराने की बात कही। शालू पांडेय का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार सुबह महिला को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर करना था। शनिवार सुबह जिला अस्पताल से उनके पास फोन आया कि महिला लापता हो गई है। शालू पांडेय का कहना है कि यातना पीड़ित महिला का जिला अस्पताल से एकाएक लापता हो जाना संदेह के दायरे में है। वार्ड से निकली, लेकिन कैमरे में कैद नहीं हुई............ शालू पांडेय का कहना है कि शनिवार शाम को उन्होंने जिला अस्पताल जाकर मामले की खोजबीन की। वहां महिला का एसएचओ भाई व भाभी भी आये थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने रात 2 से 3 बजे के बीच की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई, लेकिन उसने महिला का कुछ पता नहीं चला। वहीं वार्ड में भर्ती लोगों का कहना है कि महिला करीब दो बजे वार्ड से अकेली निकली थी। शालू पांडेय का कहना है कि घटना के पीछे किसी साजिश का शक है। वह इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगी। पुलिस का कहना है कि महिला के लापता होने के संबंध में उनके पास कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें