फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे युवती से 8 साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- कविनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने रिश्तेदार युवक पर लगाया आरोप - शादी से मुकरने पर थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर माई सिटी रिपोर्टर गजियाबाद। कवि नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने जत्थेदार युवक पर शादी का झांसा देकर 8 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह उसे अपनी बातों में बहलाकर कई स्थानों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक द्वारा शादी से मुकरने और किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी करने पर पीड़िता थाने पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तरुण भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।................... पीड़िता का कहना कि वह अपने भाई की साली के बेटे तरुण भारद्वाज के साथ बीते 8 साल से रिलेशनशिप में थी। तरुण ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे में वह तरुण 8 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी उसे कई बार दिल्ली, मथुरा और हरिद्वार भी घुमाने ले गया। वहां होटल में भी उसने उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि तरुण अब किसी अन्य लडक़ी से शादी कर रहा है। आगामी 7 दिसबंर को उसकी शादी तय है। पीड़िता का कहना है कि जब उसे तरुण की शादी के बारे में पता चला तो उसने लडक़ी के परिजनों को फोन कर अपने और तरुण के संबंधों की जानकारी साझा कर दी। आरोप है कि इससे झल्लाया तरुण पीड़िता के घर में घुस आया और गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कविनगर एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें