संदीप के दम पर टीएनएम ने बड़ा लक्ष्य देकर हासिल की जीत
- मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी संदीप को मिली
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मोहन मिकिंस मैदान पर मंगलवार को टीएनएम ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद को 262 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर टीएनएम ने संदीप तोमर की (132) रनों की पारी के दम पर 40 ओवर में 384 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संदीप तोमर को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
टीएनएम से संदीप तोमर ने शानदार ओपनिंग कर 132 बनाए। दूसरे छोर से अंचित यादव 88 रन, समीर रिजवी के बल्ले से 86 रन निकले। वहीं नितिन ने 30 रन बनाए। करूणेश राय ने नाबाद 17 रन और सत्यम 9 रन पर नाबाद लौटे।40 ओवर में टीम ने 384 रन बनाए। गेंदबाज पुष्पेंद्र ने दो विकेट लीं। जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद की टीम 36 ओवर में 122 रन बनाकर आउट हो गई। टीम से साहिल सिंह ने सर्वाधिक 40 रन और अम्बा ने 17 रन बनाए। गेंदबाज तुस्य ने 20 रन देकर चार विकेट ली। टीएनएम ने इस मुकाबले को 262 रन से जीत लिया।
-----------------------------
सुमित कुमार