फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में दुकानदार के हत्यारों का सुराग तक नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
दुकानदार गोपाल का फ़ाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित.......... - दुकान के लिए सामान लेने निकला दुकानदार हुआ था लापता, पांचवें दिन पेड़ पर लटका मिला था शव - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या कका हुथा खुलासा, आत्महत्या दर्शाने को फंदे पर लटका दिया था शव माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गांव मोरटा निवासी दुकानदार गोपाल (40) की हत्या के मामले में पुलिस दस दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस अभी तक हत्यारों को पकडऩा तो दूर, उनके बारे में कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।.........….. पुलिस के मुताबिक पूरे घटनाक्रम से साफ जाहिर है कि पहले गोपाल की गला दबाकर हत्या की गई और फिर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ से फंदे पर लटका दिया था। स्कूटी व 15 हजार रुपये नकदी गायब होने के कारण लूटपाट के बाद हत्या की आशंका भी जाहिर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर बदमाश लूटपाट के दौरान हत्या करते तो शव को फंदे पर लटकाने की जहमत नहीं उठाते। ऐसे में किसी रंजिश या करीबी द्वारा घटना को अंजाम देने की प्रबल संभावना है। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजनों से भी गोपाल के परिचितों व दोस्तों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। यह था मामला............ गांव मोरटा निवासी गोपाल घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। गत 16 नवंबर को वह दुकान का सामान लाने के लिए स्कूटी से निकले और संदिग्ध हालात में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने 17 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन और पुलिस तलाश ही रहे थे कि 20 नवंबर की सुबह मधुबन बापूधाम के जंगल में कीकर के पेड़ पर गोपाल का शव फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। मृतक के बेटे रवि कुमार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें