बुलंदशहर। जनपद में बुधवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, विभिन्न कोविड अस्पतालों से 23 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब तक कुल 5234 संक्रमण के केस मिले हैं। जिसमें से 4825 लोग ठीक हो चुके हैं और 82 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल विभिन्न कोविड अस्पतालों में 327 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी रोहताश यादव ने बताया कि सदर क्षेत्र में पांच, खुर्जा में तीन, सिकंदराबाद में पांच, गुलावठी में पांच, अनूपशहर में दो, ऊंचागांव में एक, लखावटी में एक और डिबाई में एक संक्रमण का केस मिला है।