माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी घर से दूध लेने दुकान पर गई थी। लेकिन वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साहिबाबाद की एक कालोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी १२ पास के ही स्कूल में ५वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि वह घर से दोपहर को दूध लेने के लिए दुकान पर गई थी। लेकिन काफी देरतक वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम किशोरी की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।