फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में बैठने जा रहे युवक से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र बार्डर पर शराब के ठेके के पास बस में बैठने जा रहे युवक से दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीडि़त ने शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन दोनों फरार हो गए। जबकि चंद दूरी पर बार्डर पर पुलिस पिकेट लगी हुई थी। इसके बाद भी बदमाश वारदात कर फरार हो गए। पीडि़त ने कौशांबी थाने में रिपोर्टदर्ज कराई है। अनिल कुमार पांडेय सहारनपुर में परिवार के साथ रहते हैं। वह निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात करीब पौने आठ बजे दिल्ली से कौशांबी बस डिपो पर बस पकडऩे के लिए आ रहे थे। कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित शराब के ठेके के पास उनका मोबाइल लूट लिया। वह शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे। लेकिन दोनों बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने जिस स्थान पर वारदात की वहां से चंद दूरी पर महराजपुर बार्डर पर कौशांबी पुलिस की पिकेट लगती है। इसके बाद भी बेखौफ बदमाश वारदात कर फरार हो गए। पीडि़त ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है। एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें