फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर दवा वापस करने के विरोध पर चिकित्सक को  पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। जहांगीराबाद रोड पर एक चिकित्सक द्वारा मेडिकल स्टोर से आई एक्सपायर दवा को वापस कराना भारी पड़ गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने चिकित्सक को दुकान पर धोखे से  बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव के दौरान आए अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता और हाथापाई की गई। साथ ही एकत्रित होकर चिकित्सकों ने हंगामा कर दिया। मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी विधान मलिक पिछले दो दशक से जहांगीराबाद रोड पर अपना क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार को चिकित्सक ने एक मरीज को दवाई लेने के लिए पड़ोस के मेडिकल स्टोर पर भेज दिया। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने मरीज को एक्सपायर दवाई दी है। चिकित्सक ने एक्सपायर दवाई को वापस करा दिया। इससे बौखलाकर मेडिकल स्टोर संचालक ने चिकित्सक को पट्टी करने के बहाने अपनी दुकान पर  बुला लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। चिकित्सक की पिटाई की सूचना पर दर्जनों चिकित्सक और मेडिकल स्टोर संचालक एकत्रित हो गए। इस दौरान आरोपी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए दो और चिकित्सकों की पिटाई कर डाली। इस बात से नाराज होकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ो लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। साथ ही आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी शीलेश गौतम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। थाना प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें