फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 23 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 23 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 5211 केस हो गए हैं। अब तक कुल 4802 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 82 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 327 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र की मंडी फतेहगंज में दो व मालागढ़ में दो और कृष्णानगर, प्रीतविहार, चांदपुर, देवीपुरा व सुनारों वाली गली निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही खुर्जा में छह, जहांगीराबाद में तीन, सिकंदराबाद में तीन, गुलावठी में दो, डिबाई में दो, बीबीनगर में एक, अनूपशहर में एक, ऊंचागांव में एक और शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें