अमन-जोंटी की हरफनमौला पारी से एलबी शास्त्री को मिली जीत
- जिया-एल-हक की गेंदबाजी से चित हुई हरियाण एकेडमी
- जिया उल हक को मैन ऑफ द मैच
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
मोहन नगर के मैदान पर बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग के मुकाबले में एलबी शास्त्री टीम ने हरियाणा एकेडमी को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी कर हरियाणा एकेडमी 38.5 ओवर खेलकर कुलदीप (82) के दम पर 269 बना कर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में एलबी शास्त्री टीम ने अमन और जोंटी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से छह विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के जिया उल-हक को चार विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।
दोनों टीम के सामने मैदान पर अंपायर यूसुफ रजा और विशाल शर्मा ने टॉस उछाला। एलबी शास्त्री ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। हरियाणा एकेडमी के ओपनर विवेक यादव ने तीन चौक्कों की मदद से 26 रन बनाए। सेकंड ओपनर मयंंक ने अच्छी पारी खेलकर 61 रन बनाए। कुलदीप ने तीसरे नंबर पर दो चौक्के और पांच छक्के लगाकर 54 गेंदों में सर्वाधिक 82 रन की शानदार पारी खेली। रजत ने भी 65 रन का योगदान दिया। टीम ने अखिल (20) के बाद बैट्समैन जिया-उल-हक की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके। 38.5 ओवर में टीम 269 रन पर ऑल आउट हो गई। एलबी शास्त्री से जिया उल हक को चार विकेट, अंश को तीन और अरुण ने दो विकेट प्राप्त की।
एलबी शास्त्री टीम से प्रियांश ने 34 रन, हितेन 30 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दे गए। अमन और जोंटी की जोड़ी ने 144 रन की साझेदारी की। जिसमें अमन ने 72 रन और जोटी भी 72 रन की उम्दा पारी खेल पाए। तेजस भी 26 रन बनाए। वहीं शुभम ने नाबाद नौ रन व उपेंद्र ने भी नॉटआउट नौ रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। छह विकेट पर 273 रन बनाकर टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया।
--------------------------------
सुमित कुमार