सबहेडः पीएम आवास के 856 भवनों में पात्र आवंटियों का हुआ सत्यापन हुआ, आवंटियों को कब्जा देने की मार्च 2021 से शुरु होगी प्रक्रिया
- प्रोजेक्ट में 70 फ़ीसदी काम हो चुका है पूरा, रेरा से मांगा है विस्तार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र आवेदकों को नए साल में भवन पर कब्जा मिला शुरू हो जाएगा। डूडा के बाद जीडीए ने सभी आवेदकों की पात्रता की जांच पूरी कर ली है। प्राधिकरण की ओर से अपनी रिपोर्ट के आधार पर पात्रों को 856 पीएम आवास के भवनों का आवंटन किया जाएगा। प्रोजेक्ट का 70 फ़ीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। बचे हुए काम को पूरा करने के लिए जीडीए ने रेरा से काम विस्तार मांगा है।
ऐसे में पीएम आवास के पहले प्रोजेक्ट पर काम जुलाई 2021 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि जीडीए की ओर से महानगर में 22 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। मधुबन बापूधाम योजना में 856 पीएम आवास के पहले प्रोजेक्ट की दो साल पहले शुरुआत की गई थी। अब प्रोजेक्ट का 70 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है। सत्यापन के कार्य में देरी के चलते प्राधिकरण ने करीब डेढ़ साल बाद बीते माह फरवरी में योजना का ड्रॉ किया था। लेकिन ड्रॉ के बाद धांधली के आरोपों के चलते जिला प्रशासन ने फिर से जांच डूडा को सौंप दी है। आवेदन फार्मो का अब तक सत्यापन नहीं हो पाया है।
856 पीएम आवास के लिए 6983 आवेदन आए थे। डूडा के सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों की संख्या घटकर 4922 रह गई। फिर दूसरी बार जिला प्रशासन ने तहसीलदार के माध्यम से सत्यापन कराया। दूसरी बार डूडा की ओर से पात्र आवेदकों की जांच कर जीडीए को सौंपी गई। जीडीए ने भी विभागीय स्तर पर आवेदकों की पात्रता की जांच पूरी कर ली है। ऐसे में नए साल में भवनों का काम पूरा होते ही पात्र आवेदकों को भवनों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम में पीएम आवास के आवेदकों की पात्रता की जांच पूरी कर ली गई है। नए साल में भवनों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
------------------