फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 वर्ष पुराने मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। संभल जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र में वर्ष 1988 में हुए एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को करीब 32 वर्ष बाद खानपुर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर संभल न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी किए हुए हैं। जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने की अंतिम नियत तिथि 23 नवंबर है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संभल जनपद के थाना गुन्नौर में वर्ष 1988 को मुकदमा अपराध संख्या 77/1988 दर्ज किया गया था। जिसमें नामजद आरोपी सलीम पुत्र वहीद निवासी गांव ईशनपुर थाना खानपुर को बनाया था। जिस पर आईपीसी की धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में उस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में आरोपी न्यायालय से जमानत पर बाहर आ गया। उस दौरान आरोपी न्यायालय से जमानत पर छूटने के बाद ही भाग गया था। उसकी काफी खोजबीन की जा रही थी। लेकिन, वह पुलिस को चकमा दे रहा था। न्यायिक मजिस्ट्रेट गुन्नौर जनपद संभल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर आगामी 23 नवंबर तक न्यायालय में गिरफ्तार कर पेश करने के एनबीडब्ल्यू जारी किए हुए हैं। खानपुर पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें