फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार गाजियाबाद के गांव मोरटा निवासी राकेश को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के गांव मोरटा निवासी राकेश पुत्र दीवान सिंह बुधवार शाम को बुलंदशहर की ओर आ रहे थे। बताया गया कि जब वह बाइक लेकर नेशनल हाईवे 91 स्थित गांव अड़ौली के तिराहे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त की। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोडवेज चालक मौके से बस को लेकर भाग निकला। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक राजकुमार पुत्र ध्यानपाल सिंह निवासी गांव नौशाना थाना कोतवाली देहात के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें