फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार बिटिया को डीएम ने दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।इंटरमीडिएट की परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा की आगे की पढ़ाई के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही आगे पढ़ाई के लिए नियमानुसार फीस माफी की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र कुमार कलक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान विकास खंड लखावटी के अंतर्गत गांव सराय छबीला निवासी नेहा रानी पुत्री सतीश चंद्र डीएम से मिलने उनके कार्यालय में पहुंची। नेहा ने डीएम को बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। साथ ही उसने डीएम को बताया कि वह अपने कॉलेज की फीस नहीं भर पा रही है। इस पर डीएम ने छात्रा को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उ"वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने छात्रा की पढ़ाई के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज की प्राचार्या को नियमुनासर फीस माफी की कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें