माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंशन में घर के बाहर खड़ी कार से चोरों ने पहिए चोरी कर लिए। सुबह जाग होने पर पीडि़त को चोरी का पता चला। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंशन में निष्कर्ष शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि १७ नवंबर की रात करीब डेढ बजे उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। दूसरे दिन सुबह करीब साढे छह बजे जब वह जागे तो देखा कार के पहिए गायब थे। कार ईंट के सहारे खड़ी हुई थी। पीडि़त ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। फिर साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।