फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-1 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-1 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वैशाली सेक्टर-1 में बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षद शिवानी सौलंकी ने टूटी सड़क पर निर्माण कराने के लिए कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस बीच आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नगर निगम में प्रस्ताव पास होने के बाद लोगों को बडी राहत मिली है। पार्षद पति गौरव सौलंकी ने बताया कि वार्ड-76 के सेक्टर-1 वैशाली में मकान संख्या - 1/427 से मकान संख्या- 436 तक और मकान संख्या 460 से 449 के बीच क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य दो लाख रुपये से अधिक की लागत से होगा। शुभारंभ कार्य में नगर निगम की जेई पूजा सिंह ने भी लोगों को गुणवत्ता युक्त सड़क बनवाने का भरोसा दिया। लोगों ने कहा कि सड़क बनने से करीब छह साल बाद राहत मिलेगी। स्थानीय लोग काफी समय से सड़क बनवाने की मांग की मांग कर रहे थे। इस बीच सुभाष शर्मा, ओमवती, रेखा, सुधा शर्मा, पूनम, सोनिया रावत, उर्मिला, शबनम, रजनी, नीलम, सन्तोष, पिंकी सिंह, सविता, घनश्याम, कृष्ण गोपाल, विजय शर्मा आदि लोग मौजदू रहे।  -------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें