फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ठंड बढ़ते ही नगर क्षेत्र में चोरों की दस्तक शुरू हो गई है। सोमवार देर रात चोरों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित पूनम पत्नी मनोज के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और हजारों रूपये की नगदी चोरी कर ली।मामले की जानकारी होने पर पीडि़त महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी पूनम पत्नी मनोज ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को वह अपनी रिश्तेदारी में बाहर गई हुई थीं। जबकि, घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार देर रात को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और बेड आदि खंगाल लिया। इस दौरान आरोपी चोर घर की अलमारी में रखी सोने-चांदी की लाखों रुपये कीमत की Óवैलरी, 46 हजार रुपये की नगदी, एक लाइसेंसी पिस्टल और 20 कारतूस चोरी कर ले गए। पीडि़ता को मंगलवार को मामले की जानकारी घर लौटने पर हुई। घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। पीडि़ता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।   कोट मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा। - अखिलेश कुमार त्रिपाठी, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें