फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति की टीम घोषित, गाजियाबाद का दबदबा

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः भाजपा पश्चिमी यूपी की टीम में महानगर गाजियाबाद से मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, केके शुक्ला और बसंत त्यागी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यसमिति की टीम बुधवार शाम घोषित हो गई। क्षेत्रीय कार्यसमिति की नई टीम में फिर गाजियाबाद का दबदबा देखने को मिला। गाजियाबाद महानगर और जिला से चार पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। क्षेत्रीय कार्यसमिति की टीम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी, पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी मयंक गोयल और भाजपा नेता केके शुक्ला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा हापुड़ से डॉ. विकास अग्रवाल को क्षेत्रीय महामंत्री, कविता मधारे खटीक को मंत्री, बुलंदशहर से हिमांशु मित्तल को सह कोषाध्यक्ष और बुलंदशहर से नेमपाल लोधी को सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। गाजियाबाद से पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी मयंक गोयल लगातार तीसरी बार क्षेत्रीय टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें