फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जाम नहीं हुई तो छात्रा को प्रयोगात्मक परीक्षा से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राम चमेली चड्डा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा के फीस जमा न करने पर कालेज ने प्रयोगत्मक परीक्षा से रोक दिया है। छात्रा के मिला की मौत हो चुकी है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की अपील की। राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज के बीएड द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा का अड्मिशन जीरो बैलेंस पर हुआ है, जिसमे सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाती है। इस बार सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप न आने के कारण छात्रा की माता द्वारा फीस जमा नहीं की जा सकी। छात्रा के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। कालेज द्वारा फीस जमा न कर पाने के कारण छात्रा को प्रयोगात्मक परीक्षा देने से रोक दिया गया । इससे पूर्व में भी कॉलेज द्वारा छात्रा को एग्जाम देने से रोका गया था। गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन की मदद से छात्रा की परीक्षा कराई गई थी। जीपीए ने छात्रा के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिस पर जिलाधिकारी ने छात्रा की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें