फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालकों से अवैध वसूली, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ऑटो रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम के लोगों पर अवैध तरीके से रुपये वसूले का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि ऑटो चालकों से प्रत्येक चक्कर पर अप्सरा बार्डर पर 20 रुपये की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हैं। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुधवार को ऑटो रिक्शा चालक संघ गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष दिलशाद अहमद के नेतृत्व में ऑटो चालक जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वह यूपी बार्डर से लाल कुआं तक ऑटो चलाते हैं। कुछ लोग अपने को नगर निगम का बताकर पार्किंग के नाम पर अप्सरा बार्डर पार करने के दौरान प्रत्येक चक्कर पर 20 रुपये वसूलते हैं। जब रुपये देने का विरोध करते हैं और गाली-गलौच, मारपीट करने लगते हैं। पुलिस भी नो पार्किंग के नाम पर चालान कर देती हैं। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जब ऑटो चलने ही नहीं दिए जाएंगे तो कहां से परिवार का पालन पोषण करेंगे। कहा कि वर्ष 2009 से पार्किंग के नाम पर प्रत्येक वर्ष 720 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए और ऑटो चालकों से अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। ऐसा न होने पर 26 नवंबर से ऑटो बंद करके आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें