फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले ३९ हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम के नीतिखंड दो निवासी युवक के खाते से शातिर ठग ने ३९ हजार रुपये निकाल लिए। चार बार में शातिर ठग ने रुपये निकाले। पीडि़त को मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरापुरम के नीतिखंड दो में प्रदीप श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया उनके मोबाइल पर मंगलवार दोपहर को एक के बाद एक चार मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से ३९ हजार रुपये निकल गए थे। पीडि़त ने जांच की तो उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने बैंक  के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक में शिकायत दी। फिर इंदिरापुरम थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें