फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बाद सुधरेगी शहर की हरियाली की दशा

विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः जीडीए उद्यान अनुभाग के आठ माह बाद हुए टेंडर, वर्कआर्डर के साथ इसी सप्ताह शुरू होंगे काम - मधुबन बापूधाम, राजनगर एक्सटेंशन, करहेड़ा में हुए उद्यान से जुड़े टेंडर - क्षेत्रों में हरित पट्टीओं, सेंट्रल वर्ज और रोटरी की सुधरेगी दशा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना काल में मजदूरों की कमी का सबसे ज्यादा असर जीडीए की हरित पटि्टयों, सेंट्रल वर्ज और पार्कों पर पड़ा। रखरखाव के अभाव में अधिकांश हरित पट्टियों और सेंट्रल वर्ज में लगे पौधे और घास सूखने के कगार पर पहुंच गए। अब आठ माह बाद शहर में हरियाली की दशा में सुधार होगा। जीडीए की कई कोशिशों के बाद महानगर में उद्यान से जुड़े तीन क्षेत्रों में अहम टेंडर हो गए हैं। इसी सप्ताह वर्क आर्डर होने के साथ ही इन क्षेत्रों में हरित पट्टिओं, सेंट्रल वर्ज और विभिन्न रोटरी का रखरखाव विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। जिन क्षेत्रों में उद्यान से जुड़े टेंडर हुए हैं, उनमें मधुबन बापूधाम योजना, राजनगर एक्सटेंशन, करहेड़ा से लगा एलिवेटेड रोड का एरिया शामिल है। एलिवेटेड रोड के पास रोटरी के सुंदरीकरण का उद्यान अनुभाग ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन और मधुबन बापूधाम में वर्कआर्डर होने के साथ ही उद्यान से जुड़े सभी काम शुरू हो जाएंगे। जबकि हापुड़ रोड सहित विभिन्न हरित पट्टिओं के टेंडर अभी होने बाकी हैं। बता दें कि कोरोना के चलते जीडीए को हरित पट्टियों और सेंट्रल वर्ज के रखरखाव के लिए मजदूर नहीं मिल रहे थे। प्राधिकरण की ओर से जुलाई से कई निविदाएं निकाली गई, लेकिन काम लेने के लिए ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं। रखरखाव के अभाव में जीडीए की करहेड़ा, हापुड़ रोड, राजनगर एक्सटेंशन सहित अन्य हरित पट्टियों का बुरा हाल था। मजदूरों की कमी के चलते ठेकेदार जीडीए का काम लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में बीते आठ माह से हरित पट्टिओं, सेंट्रल वर्ज की देखरेख के लिए निविदाएं नहीं पूरी हो पाई हैं। प्राधिकरण की ओर से दो बार निविदा प्रक्रिया आयोजित की गई, लेकिन कोई ठेकेदार आगे नहीं आया। अब तीसरी बार निकाले गए टेंडर में जीडीए को सफलता हासिल हुई है। ऐसे में राजनगर एक्सटेंशन, करहेड़ा और मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हरित पट्टिओं के साथ सेंट्रल वर्ज की देखभाल का काम इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। फिलहाल प्राधिकरण उद्यान अनुभाग की ओर से जैसे-तैसे मजदूरों की व्यवस्था कर कार्य करवाया जा रहा है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि कई क्षेत्रों में उद्यान से जुड़े कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्कआर्डर होने के साथ ही इसी सप्ताह से रखरखाव का काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें