फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकत्रित धूल से बनेंगे ट्री गार्ड, बेंच और इंटरलॉकिंग टाइल्स

विज्ञापन
नगर निगम गाजियाबाद कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः करहेड़ा के पास जल्द शुरू होगा सीएंडएस प्लांट, एकत्रित धूल से बनाए जाएंगे ट्री गार्ड और बैठने के लिए बेंच - नगर निगम नहीं खरीदेगा इंटरलॉकिंग टाइल्स, प्लांट में होंगी तैयार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रदूषण के ग्राफ को नीचे लाने और उड़ती धूल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए धूल को बैग में भरने का नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। एकत्रित की जाने वाली धूल के जरिए ट्री गार्ड और बैठने के लिए बेंच बनाने के लिए करहेड़ा में प्लांट जल्द शुरू हो जाएगा। अब प्लांट में ही इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण होगा। वर्तमान में नगर निगम के विभिन्न जोन में बैग में धूल को एकत्रित कर नंदग्राम स्थित नगर निगम के सीएंडएस प्लांट पर ले जाया जा रहा है। इस प्लांट में ही एकत्रित होने वाली धूल के जरिए टाइल्स, बेंच और ट्री गार्ड का निर्माण होगा। वायु प्रदूषण में सबसे बड़ा रोल शहर में उड़ने वाली धूल मिट्टी का है। उड़ने वाली धूल की मुख्य वजह महानगर में हो रहे कई निर्माण कार्य हैं। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली-मेरठ हाइवे पर रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य, एनएच-9 पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य सहित कई बिल्डर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शामिल है। ऐसे में नगर निगम ने धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नई योजना पर बीते माह दो अक्टूबर से काम शुरू किया। सफाई कर्मियों की ओर से शहरभर में एकत्रित धूल को एक बैग में भरकर नगर निगम के नंदग्राम के सीएंडएस प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने बताया कि करहेड़ा के प्लांट में एकत्रित की गई धूल से जल्द ही इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें