फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार का काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। नवनीत विहार खोड़ा में दुकानदार का काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने कॉल करने के लिए मोबाइल तलाशा तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने खोड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  वैशाली निवासी राजेश की खोड़ा के नवनीत विहार में परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर बात करके उन्होंने अपना मोबाइल अपने पास काउंटर पर ही रख दिया। इसके बाद वह काम में लग गए। कुछ देर बाद जब वह खाली हुए तो उन्होंने किसी को कॉल करने के लिए मोबाइल ढूंढा तो मोबाइल नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने परिचित के मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल बंद आ रहा था। पीड़ित ने खोड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें