फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवारी जाएंगी शहर की 40 से ज्यादा रोटरी

विज्ञापन
नगर निगम गाजियाबाद कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः नगर निगम करेगा महानगर में विभिन्न रोटरी का सौंदर्यीकरण, धूल उड़ने से रोकने के लिए घास और पौधे लगाए जाएंगे - जोनवार रोटरी की सूची कराई जा रही है तैयार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। धूल उड़ने से रोकने के लिए नगर निगम की ओर से 40 से अधिक रोटरी का सुंदरीकरण किया जाएगा। सभी रोटरी में घास के साथ पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही प्रमुख बाजारों में प्रभावी रूप से सफाई कार्य जारी रहेगा। योजना के तहत वसुंधरा के दो चौराहों का नगर निगम की ओर से सुंदरीकरण किया गया है. रोटरी को संवारने के लिए नगर निगम की ओर से जोनवार सूची तैयार की जा रही है। नगर निगम की प्राथमिकता उन रोटरी को संवारने की होगी, जहां घास और पौधे नहीं होने के कारण धूल उड़ती रहती है। ऐसे में प्रदूषण के स्तर को थामने के लिए योजना का खाका तैयार किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने सिटी जोन और विजय नगर जोन में कुछ स्थानों को चिह्नित किया है। जल्द ही रोटरी की पूरी लिस्ट तैयार कर ली जाएगी। वर्तमान में नगर निगम उद्यान अनुभाग की ओर से वसुंधरा के दो प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण किया गया है। पौधे और घास लगाने के साथ नियमित सिंचाई की व्यवस्था कराई जाएगी। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए निगम की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सभी प्रमुख बाजारों में रात के वक्त नियमित सफाई कार्य जारी है। रात के वक्त सड़कों की भी धुलाई कराई जा रही है। वहीं धूल उड़ने से रोकने के लिए प्रमुख रोटरी में घास के साथ पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों की ओर से प्रभावी कदम उठाने के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें