फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में केमिकल से शराब बनाते एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वाट टीम में तैनात उपनिरीक्षक धीरज राठी ने टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर हरि एंक्लेव कालोनी में एक घर में अवैध रुप से बनाई जा रही शराब, एल्कोहल के मिकल बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी अनूज शर्मा को भी मौके से दबोचा है। जबकि, उसके दो साथी मौके से भाग निकले। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार स्वाट में तैनात उपनिरीक्षक धीरज राठी रविवार को अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि नगर के हरि एंक्लेव कालोनी में एक घर में कुछ लोग अवैध रुप से केमिकल युक्त शराब का निर्माण कर अवैध रुप से सप्लाई कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही उन्होंने टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने मौके से एक आरोपी को दबोचा। जिसकी शिनाख्त अनुज शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला हरि एंक्लेव के रूप में हुई। जबकि, उसके दो साथी संजय भाटी पुत्र श्रीचंद्र भाटी निवासी आकाश नगर इंद्रगढ़ी थाना मसूरी गाजियाबाद और राहुल शर्मा पुत्र अजयवीर निवासी देवीपुरा प्रथम मौके से भाग निकले। साथ ही मौके से 150 लीटर एल्कोहल केमिकल, 238 खाली पव्वे, 65 पव्वे बनी हुई शराब, एक हजार रैपर, 500 ढक्कन, एक टाटा सफारी और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध रुप से शराब का निर्माण कर क्षेत्र में कम दामों में बेचा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें