फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे जलाने के दौरान से झुलसा किशोर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव ढकरौली में पटाखे जलानेे के दौरान एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। घायल किशोर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ढकरौली में रविवार को दिवाली पूजन के बाद कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। एक बालक ने मजाक में वहां पास में ही बैठे किशोर जीतू के पास एक पटाखा जला दिया। पटाखा फूटने के बाद जीतू गंभीर रूप से झुलस गया। जीतू की चीख सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए और घायल किशोर को बुलन्दशहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें