सबहेडः एकेटीयू ने कॉलेजों से जुलाई से सितंबर की रैंकिंग के लिए मांगा है ब्यौरा
- ब्यौरे के आधार पर विश्वविद्यालय जारी करेगा तिमाही रैंकिंग
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। युवा शोधार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकेटीयू की डॉ. कलाम आंत्रप्रन्योरशिप लीग में ब्यौरा भेजने की विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ा दी है। अब कॉलेज लीग में शामिल होने के लिए 25 नवंबर तक ब्यौरा भेज सकेंगे। ब्यौरा भेजने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. कलाम आंत्रप्रन्योरशिप लीग की रैंकिंग जारी की जाएगी। इससे पहले कॉलेजों को 10 नवंबर तक लीग संबंधी ब्यौरा भेजना था। लेकिन कारणवश कई कॉलेज लीग संबंधी विवरण नहीं भेज सके। ऐसे में कॉलेजों की मांग के बाद विश्वविद्यालय ने ब्यौरा जमा करने का एक और अवसर दिया है। डा. कलाम आंत्रप्रन्योरशिप लीग में शुरुआत से ही महानगर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के मेधाविओं का दबदबा रहा है। महानगर के शोधार्थियों के प्रोजेक्ट ने हमेशा टॉप-10 में जगह बनाई है।
-------