फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट सेल में 2 दिन होगा विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेडः एकेटीयू ने स्टूडेंट सेल में शिकायतों के निवारण की व्यवस्था में किया परिवर्तन - केवल शुक्रवार और शनिवार को लंबित समस्याओं का समाधान, बृहस्पतिवार तक करने होंगे आवेदन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान किया जाएगा। विद्यार्थियों की मार्कशीट, डिग्री, रिजल्ट अपडेशन सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट सेल की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया है। अब विद्यार्थी विभिन्न समस्याओं और लंबित मामलों के समाधान के लिए सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद शुक्रवार और शनिवार को उनकी सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। अब रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण ऑनलाइन पोर्टल बंद रहेगा। समस्याओं के समाधान के लिए निदान की तिथियों से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे पहले सोमवार से लेकर शनिवार तक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाता था। विद्यार्थी पूरे सप्ताह ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्टूडेंट सेल में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें