- हाईटेक जेलों में शुमार डासना जेल के प्रशासन ने दिवाली पर शुरू की विशेष मुहिम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। देश ही हाईटेक जेलों में शुमार डासना जेल के प्रशासन ने इस दिवाली पर भी कुछ खास करने की सोची है। स्वदेशी के नारे को बुलंद करते जेल प्रशासन ने जेल को चाइनीज झालरों से नहीं, बल्कि बंदियों द्वारा निर्मित स्वदेशी दीपक व मोमबत्तियों से जगमग करने का फैसला लिया है। जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल के बंदी दीपक व मोमबत्ती बनाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आए।...........................
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेलर आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर नीरज श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर सिद्धार्थ सुरेश, हेड वार्डन शिव कुमार ने डासना जेल में बंद बंदियों को स्वनिर्मित दीपक व मोमबत्तियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्य में बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों ने कड़ी मेहनत और लगन के चलते मिट्टी के दीपक को मोम से सजाकर दीपक बनाया है। वहीं, मिट्टी के दीपक के अलावा मोमबत्तियों से जेल परिसर को सजाया जाएगा। बंदियों द्वारा बनाया गया विशेष दीपक करीब डेढ़ से दो घंटे तक अपने आस-पास के इलाके को जगमग रखेगा।
डासना जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां
- फोटो : Amar Ujala
डासना जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां