फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरसः रियल एस्टेट सेक्टर में हुई धनवर्षा

विज्ञापन
धनतेरस पर्व - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः महानगर के विभिन्न प्रोजेक्टों में 650 लोगों ने कराई बुकिंग, 3बीएचके फ्लैट की रही है अधिक मांग - व्यावसायिक रीसेल संपत्ति खरीदने में लोगों का दिखा रुझान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। धनतेरस पर्व रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए राहत लेकर आया। धनतेरस पर महानगर के राजनगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम, क्रॉसिंग रिपब्लिक, मधुबन बापूधाम, शालीमार गार्डन, गोविंदपुरम, एनएच-9 से सटे विभिन्न प्रोजेक्ट और दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित कई प्रोजेक्ट में लोगों ने नए घर की बुकिंग कराई। महानगर के विभिन्न प्रोजेक्टों में धनतेरस पर करीब 650 बुकिंग हुई। वहीं, करीब 125 लोगों ने रीसेल व्यावसायिक और आवासीय संपत्ति खरीदी। आवासीय संपत्तियों में सबसे ज्यादा मांग 3 बीएचके फ्लैट की रही।आशियाने की तलाश करने वालों की संख्या भी लगभग दोगुनी रही। रियल एस्टेट क्षेत्र में धनतेरस पर करीब 75 करोड़ का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। ------------------- अच्छे निवेश से दिखे अच्छे संकेतः 1. धनतेरस पर्व पर रियल एस्टेट सेक्टर में लोगों ने अच्छा निवेश किया है। महानगर की विभिन्न प्रोजेक्टों में अच्छी बुकिंग हुई है। आवासीय संपत्तियों में सबसे ज्यादा मांग 3बीएचके फ्लैट की रही। नई बुकिंग के साथ रीसेल में भी आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की खरीद हुई है। लोगों का रुझान रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छे संकेत है। - गौरव गुप्ता, अध्यक्ष, क्रेडाई गाजियाबाद ---- 2. यह त्योहारी सीजन रियल एस्टेट की नजर से काफी अच्छा रहा है। राजनगर एक्सटेंसन स्थित हमारे प्रोजेक्ट में लोगों ने खास रुचि दिखाई । गौरतलब यह है कि केवल फुटफॉल ही नही बल्कि बुकिंग में भी ज्यादा वृद्धि देखी गयी है। -- अशोक गुप्ता, सीएमडी, अजनारा ग्रुप ---- 3. कोरोना महामारी से हमे लग रहा था कि इस साल वैसा रिजल्ट देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हम पिछले साल जैसी ही दीवाली मना रहे हैं। फुटफॉल से ज्यादा हमने बुकिंग में वृद्धि देखी है। उम्मीद है कि यह वृद्धि आने वाले समय में भी ऐसा ही रहेगा। -- यश मिग्लानी, एमडी, मिग्सन ग्रुप --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें