फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा में किराए पर रहने वाले रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कोई भी कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से बागपत जिले के थाना छपरौली गांव सबगा निवासी योगेश पवार ४० साहिबाबाद के करहेड़ा में किराए के मकान में करीब एक वर्ष से रहते थे। वह एयरफोर्स से सार्जेंट के पद से रिटायर्ड थे।  लॉकडाउन में वह पत्नी और बेटे के साथ गांव गए थे। एक सप्ताह पूर्व ही यहां आए थे। बृहस्पतिवार को सुबह साहिबाबाद पुलिस को बेड पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन थाने पहुंचे। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर पैतृक गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें