फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ू ने पहले फोन पर हत्या की धमकी दी फिर घर पर बरसाए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडि़त की तहरीर पर आरोपी साढ़ू के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज - साढ़ू का अपनी पत्नी से चल रहा है विवाद, इसी वजह से दहशत फैलाने पहुंचा आरोपी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। साढ़ू ने पहले फोन पर हत्या की धमकी दी और अगले दिन घर पहुंचकर गेट पर पत्थर बरसा दिए। इस संबंध में लालकुआं के सूरजमल कंपाउंड में रहने वाले प्रभात भाटी ने वेव सिटी निवासी अपसे साढ़ू रोहित भाटी के खिलाफ कविनगर थाने में केस कराया है। प्रभात भाटी का कहना है कि साढ़ू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह दहशत फैलाने के लिए उनके घर पहुंचा था।............ लालकुआं चौकी क्षेत्र के सूरजमल कंपाउंड में रहने वाले प्रभात भाटी का कहना है कि  गत 4 नवंबर को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वेव सिटी निवासी रोहित भाटी बुलेट से आया और उनके घर के सामने खड़ा होकर उनके लिए गाली-गलौच करने लगा। प्रभात भाटी का कहना है कि उनकी पत्नी पिंकी भाटी दरवाजे पर आई तो रोहित ने गेट खोलने को कहा। पत्नी ने उनके बाहर होने की बात कहते हुए गेट खोलने से मना कर दिया तो रोहित ने गेट पर ईंट-पत्थर बरसा दिए, जिससे उनकी पत्नी घबरा गई। प्रभात भाटी के मुताबिक रोहित रिश्ते में उनका साढ़ू लगता है, जिसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो रोहित घर से जा चुका था। आरोप है कि रोहित ने उन्हें एक दिन पहले फोन करके गाली-गलौच करते हुए हत्या की धमकी भी दी थी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि पीडि़त तहरीर पर रोहित भाटी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें