गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए ने नए कार्यालय के निर्माण को निविदाएं आमंत्रित की, ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर विकसित होगा
- लोगों के बैठने की विशेष व्यवस्था, पार्किंग, जलपान गृह का प्रावधान
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में जीडीए की आठ मंजिला ग्रीन बिल्डिंग बनेगी। पांच एकड़ में बनने वाले प्राधिकरण मुख्यालय की ग्रीन बिल्डिंग में आने वाले लोगों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था, पार्किंग, जलपान गृह आदि का प्रावधान होगा। प्राधिकरण की कार्यशैली को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास मुख्यालय के पास ही विकसित किए जाएंगे।
प्राधिकरण मुख्यालय भवन के निर्माण के लिए जीडीए की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई है। पांच एकड़ में आठ मंजिला मुख्यालय भवन को ग्रीन बिल्डिंग के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मधुबन बापूधाम योजना में आवंटन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस थाना स्थापित किया गया है। जिसका संचालन शुरू हो गया है। मधुबन बापूधाम योजना में प्राधिकरण मुख्यालय के पास ही आरडीसी की तर्ज पर डिस्टिक सेंटर विकसित किया जाएगा। यह डिस्ट्रिक्ट सेंटर पूरी तरह से व्हीकल फ्री जोन होगा।
साथ ही प्राधिकरण में आवासीय योजनाओं के साथ व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग और नर्सिंग होम के भूखंड उपलब्ध हैं। मेरठ रोड से सटे पॉकेट में औद्योगिक भूखंडों के साथ पुलिस स्टेशन और टेलीफोन एक्सचेंज को जगह दी गई है। योजना को सीधे दिल्ली मेरठ हाईवे से जोड़ने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दिवाली के बाद शुरू हो जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण मुख्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
---------