फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली फिल्म दिखाकर छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु मोबाइल के माध्यम से एक टेली फिल्म दिखाई गई। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत किया गया आयोजन किए गए। भोजपुर में कम्पोजिट विद्यालय की नोडल अनुराधा ने अभिभावक को मौलिक अधिकार के विषय मे जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय चमन विहार लोनी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों को नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के विषय में जागरूक किया गया। राजकीय हाई स्कूल मतौर,मुरादनगर और रुक्मिणी मोदी महिला इंटर कॉलेज मोदीनगर में महिला समूह द्वारा बनाए गए विशिष्ट शिल्प कला उत्पादों एवं विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के विषय में जानकारी एकत्र करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सिंहानी में भी छात्राओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें