फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम के किसानों ने एक समान मुआवजा संबंधी सौंपा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेडः डीएम ने किसानों को अब तक मिले मुआवजे की मांगी थी विस्तृत जानकारी - किसान बोले, डीएम के आदेश पर मधुबन बापूधाम में रुका निर्माण कार्य माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एक समान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित छह गांव के किसानों ने एक समान मुआवजा संबंधी ब्यौरा जिला प्रशासन को सौंपा। किसानों ने दावा किया कि डीएम के आदेश के बाद मधुबन बापूधाम में जीडीए की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य थम गया है। बता दें कि मधुबन बापूधाम के किसानों के सोमवार को हुए धरना प्रदर्शन के बाद डीएम ने किसानों से उनको मिले मुआवजे से संबंधी विस्तृत विवरण मांगा था। इसी के बाद किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने जिला प्रशासन को पूरा ब्यौरा मुहैया कराया है। सदरपुर प्राथमिक विद्यालय में में सदरपुर, मैनापुर, नंगलापाट, याकूबपुर, मोरटा और दुहाई के किसानों का धरना जारी है। आंदोलन के अध्यक्ष व किसान नेता सुरदीप शर्मा ने कहा कि एक समान बढ़े हुए मुआवजे की मांग पर किसान अडिग हैं। अक्टूबर 2007 में किसानों के साथ हुए समझौते की लगातार अनदेखी की हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से मांगे गए वर्ग को उपलब्ध करा दिया गया है। किसानों के साथ हुए समझौते में साफ था कि अधिसूचना के तहत अधिग्रहित की गई भूमि का भविष्य में सहमति के आधार पर यदि उपरोक्त निर्धारण प्रतिकर से अधिक प्रतिकर सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित होता है तो बढ़े हुए प्रतिकार का लाभ इस करार में सम्मिलित भू-स्वामियों को भी देय होगा। इस मौके पर महेंद्र मुखिया, बॉस चौधरी, सुरदीप शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, गौरीशंकर, संदीप चौधरी, आशु चौधरी सहित तमाम किसान मौजूद रहे। ----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें