रेरा सचिव से मिले रेड एप्पल रेजिडेंसी के फ्लैट खरीददार
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः रेरा सचिव से मिले रेड एप्पल रेजिडेंसी के फ्लैट खरीदार, रेरा सचिव को बताइ अपनी पूरी समस्या
- रेजिडेंट्स बोले, 2019 में जारी हुई आरसी, रेरा सचिव ने एडीएम फाइनेंस को दिए कार्रवाई के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रेड एप्पल रेजिडेंसी के फ्लैट खरीदारों ने सोमवार को रेरा सचिव से मुलाकात कर अपनी परेशानी बयां की। फ्लैट खरीदारों के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर रेरा सचिव से बिल्डर पर कार्रवाई करने के साथ उन्हें फ्लैट या उनका पैसा दिलावाने की मांग की। फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर की मनमानी से भी रेरा सचिव को अवगत कराया। इस पर रेरा सचिव ने एडीएम फाइनेंस से फोन पर बात कर बिल्डर के नाम 2019 में जारी आरसी पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
साथ ही रेरा सचिव ने फ्लैट खरीदारों से डीएम गाजियाबाद को पत्र लिखकर वसूली की कार्रवाई को तेज करने और उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फ्लैट खरीदार अनिल सिंह ने बताया कि फ्लैट खरीदारों के 15 लोगों के प्रतिनिधि मंडल ने रेरा सचिव को फ्लैट खरीदारों के साथ हुई धोखाधड़ी से अवगत कराया। इस पर रेरा सचिव ने तुरंत एडीएम फाइनेंस से बात कर बिल्डर के नाम जारी हुई आरसी पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही रेरा सचिव ने बिल्डर आइडिया बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ डीएम को तेजी से कार्रवाई करने को पत्र लिखने को कहा है। रेरा सचिव से मिलने के बाद फ्लैट खरीदारों को जल्द न्याय मिलने की आस जागी है।
बता दें कि साल 2012 में मै. आइडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से राजनगर एक्सटेंशन के रेड एप्पल रेसिडेंसी प्रोजेक्ट मैं फ्लैट खरीदने वाले 400 खरीदारों को अब तक अपना आशियाना नहीं मिल सका है। अधिकांश फ्लैट खरीदार बैंक से लोन लेकर बिल्डर को 90 फ़ीसदी तक राशि दे चुके हैं। लेकिन प्रोजेक्ट में कई सालों से काम बंद होने से फ्लैट खरीदारों में भारी रोष है। फ्लैट न मिलने की शिकायत खरीदारों ने जीडीए उपाध्यक्ष के साथ डीएम और सांसद वीके सिंह से भी की। लेकिन उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली है। फ्लैट खरीदार फ्लैट या उनका पैसा वापस मिलने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को फ्लैट खरीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेरा सचिव से मुलाकात की।
---------------