बेल्ट टेस्ट में कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों को हुई बेल्ट परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों का सोमवार को बेल्ट अपग्रेड की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग से खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का जौहर दिखाया। समापन के दौरान चीफ कोच पुष्पेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर अपग्रेड बेल्ट प्रदान की।
कोच पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कार्तिकेय प्रताप सिंह और मनीष को येलो बेल्ट, वरुण को ऑरेंज बेल्ट, विकास व वंश ने ग्रीन-1 बेल्ट पर कब्जा किया। जबकि हिमानया सेठी को ब्राउन-2 बेल्ट, आध्या भंडारी को ब्राउन-3 बेल्ट अपग्रेड करने में सफलता मिली। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रदीप वर्मा, कृष्ण रावत, लक्ष्मी वर्मा, नैना रावत, हेमंत नेहरा, रोहित सांगवान, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।
--------------------------
सुमित कुमार