गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए ने खरीदी दो एंटी स्मॉग गन, अगले हफ्ते में दो और आएंगी
- मधुबन बापूधाम योजना में पीएम आवास और बुनकर मार्ट में लगाई गई एंटी स्मॉग गन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। महानगर में प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ को नियंत्रित करने के लिए जीडीए ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। जीडीए ने अपनी विकास योजनाओं में प्रदूषण पर प्रहार के लिए दो एंटी स्मॉग गन की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। दोनों एंटी स्मॉग गन को मधुबन बापूधाम योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास की निर्माण साइट और बुनकर मार्ट में लगाया गया है। अगले सप्ताह तक दो और एंटी स्मॉग गन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
जीडीए ने सितंबर माह में नए सिरे से एंटी स्मॉग गन की खरीद प्रक्रिया शुरू की थी। ऐसे में नवंबर माह में जाकर एंटी स्मॉग गन की खरीद अब पूरी हो गई है। जीडीए की ओर से सभी एंटी स्मॉग गन को अपने बड़े निर्माण प्रोजेक्टों पर लगाए जाना था। इसी कड़ी में दोनों एंटी स्मॉग गन को मधुबन बापूधाम योजना के बड़े प्रोजेक्टों पर तैनात किया गया है। आने वाली दो नई एंटी स्मॉग गन को नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड पर दो साइट पर लगाया जाएगा। जीडीए की ओर से सभी एंटी स्मॉग गन खरीद पर 40 लाख खर्च किए जाएंगे। दूसरी ओर नगर निगम का लक्ष्य दो से तीन मोबाइल एंटी स्मोक गन खरीदने का है। जेडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए कड़ाई से कदम उठाए जा रहे हैं। एंटी स्मॉग गन की खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगामी सप्ताह में दो और एंटी स्मॉग गन विकास प्रोजेक्टों पर तैनात कर दी जाएंगी।
----------