फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य वर्ल्ड लग्जीरिया एस्टेट में एओए चुनाव 20 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेडः लग्जीरिया एस्टेट में जनरल बोर्ड की मीटिंग के बाद लिया गया निर्णय - मेंटेनेंस सहित विभिन्न समस्याओं से परेशान है रेजिडेंट्स माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित आदित्य वर्ल्ड लक्जीरिया एस्टेट सोसायटी में अगले माह 20 दिसंबर को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओओ) के चुनाव होंगे। सोसायटी में हुई आमसभा की बैठक के बाद एओए चुनाव की तिथि का ऐलान किया गया है। रखरखाव सहित अन्य समस्याओं को देखते हुए लक्जीरिया एस्टेट के निवासी एओए के गठन के लिए प्रयासरत हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि एओए के गठन के बाद सोसायटी में फैली समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ लोगों की शिकायतों का सही से निपटारा हो सकेगा। सोसायटी की कई व्यवस्थाओं को लेकर बीते दिनों जीबीएम की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सोसायटी के अधिकांश फ्लैट मालिक ने हिस्सा लिया। बैठक में सोसायटी में जल्द एओए गठन के लिए चुनाव कराने पर सहमति बनी थी। एओए चुनाव समिति में आसन सिंह, मुख्तार सिंह, सुमित सहाय, सौरदिप्ता रॉय को सदस्य चुना गया है। इसके बाद एओए चुनाव के लिए 20 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है। बैठक में शैलेश पांडेय, विनीत राठी, अतुल मिश्रा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, मुकेश सिंह, एसएस भटनागर, निशा सक्सेना, सोनी दीक्षित, सोनिका करण, राज रंजन राय, रहमान खान समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें