गाजियाबाद। सेक्टर-23 संजयनगर निवासी अधिवक्ता विकास सिंह रावल का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ हापुड़ चुंगी स्थित पहलवान ढाबे पर नाश्ता करने के लिए रूके। वह गाड़ी की पार्किंग लाइट जलाकर चाय पीने चले गए। तभी सफेद रंग की एक बोलेरो कार मे उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने गाड़ी के चालक से विरोध जताया तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। उनकी पत्नी बीच-बचाव में आईं तो चालक ने उनके साथ भी गाली-गलौच व मारपीट कर दी। अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी चालक नशे में धुत था। उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।