फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ—दीपावली समारोह का महिलाओं ने लिया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पैराडाइज क्लब के सदस्यों ने करवाचौथ और दीपावली समारोह में जमकर धमाल किया। राजनगर स्थित घर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाएं सोलह शृंगार करके पहुंची। क्लब की सचिव बबिता गोयल ने क्लब से नियमों से सदस्यों को अवगत कराया। अध्यक्ष गति गर्ग द्वारा नये सदस्यों का स्वागत किया गया और सभी को दीप देकर दीपावली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में शामिल हुई सभी सदस्यों को मेजबान मीनाक्षी बंसल द्वारा सरप्राइज गिफ्ट से पायल,झुमका और मंगलसूत्र पहने सखियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रोचक खेल खिलवाये गए। खेल में विजेता सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी ने लजीज नाश्ते का लुफ्त उठाया गया। क्लब की संस्थापक मेघना बंसल ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें